यूपी 100 की ‘मित्र पुलिस’ ने एक नया कारनामा कर डाला। 10 दिन पहले खरीदी गयी बाइक पर नम्बर न होने के कारण पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तो बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने युवक को इलाज के लिए
जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सुरक्षा में दो सिपाही तैनात कर दिए गए।
सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के इमलिया पतेउरा निवासी रजनीश 21 पुत्र पृथ्वीपाल के द्वारा बताई गई पुलिस की बर्बरता की कहानी रूह फना कर देती है। रजनीश के मुताबिक वह अपने चचेरे भाई छोटक्के की शादी में शामिल होने के लिए अपनी 10 दिन पहले खरीदी गई बाइक से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में जा रहा था। आरोप है कि रात को उसको यूपी 100 के पुलिस कर्मी मिल गए और रोक लिया।
आरोप है कि उससे पूछताछ की और बाइक पर नम्बर न होने की बात की जब उसने बताया तो उसको नशे में होने की बात कहकर मित्र पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने जमकर पीटा जिससे उसके चेहरे पर सूजन आ गयी। पिटाई के बाद उसको बेनीगंज पहुंचा दिया और चले गए। सुबह होते ही उसकी हालत बिगड़ गयी तो बेनीगंज पुलिस ने उसे इलाजे के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल सिपाही सुरेंद्र ने बेहोश होने की दशा में अज्ञात के रूप में भर्ती कराया। युवक का इलाजे किया जा रहा है जहां उसकी सुरक्षा में दो सिपाही भी तैनात है।