पैसे लेकर बाल विकास परियोजना की 15 सुपरवाइजरों के किये गए तबादले सीडीओ ने डीएम के निर्देश पर निरस्त कर दिए है।सेवानिवृत्त होने से पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किए थे 15 सुपरवाइजर के तबादले।बताया जाता है कि यह तबादले पैसे लेकर किये गए थे।तबादलों में निदेशक के आदेशों को भी धता बताकर पैसों की हवस में डीपीओ ने तबादले कर डाले थे।सीडीओ आंनद कुमार ने सभी के तबादले निरस्त करते हुए तबादला निरस्ती का पत्र अधिकारियों को भेज दिया है।
बता दें कि प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू देवी जनवरी में सेवानिवत्त हुई थी।बताया जाता है कि जाते जाते डीपीओ ने पैसा लेकर एक खेल खेल दिया।डीपीओ ने निदेशक के आदेश के उलट सुपरवाइजरों के तबादले कर दिए।15 सुपरवाइजरों के तबादलों में किसी भी उच्चाधिकारी का आदेश अनुमोदन नही लिया गया।बड़े पैमाने पर किये गए तबादले की जानकारी मिलते ही मामले में चर्चा शुरू हो गयी।
इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया।मामले की जांच की गयी तो बड़े पैमाने पर धांधली की बात सामने आई जिसके बाद सीडीओ ने मामले को डीएम के संज्ञान में दिया।मामले में डीएम के निर्देश के बाद सभी सुपरवाईजरों के तबादले सीडीओ आनन्द कुमार ने निरस्त कर दिए है।