जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिविल लाइन में सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी बदायूं श्री कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना सिविल लाइन पर समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं सुनकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये व थाने का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया ।

थाना कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ओमप्रकाश गौतम समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये । दिवसाधिकारी उ0नि0 सुरेश चन्द्र, कार्यलेख/जी0डी पर म0कां0 807 नीलम लौर, महिला हेल्पडेस्क पर म0कां0 383 रेखा श्रीवास्तव व सीसीटीएनएस पर क0ऑ0 रवि मौजूद मिले । पहरे पर म0कां0 192 माहेश्वरी सतर्क पायी गयी ।

सर्वप्रथम थाना समाधान दिवस में आए राजस्व अधि0/कर्म0गण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया तदुपरांत जनता की समस्याओं को सुना व समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । थानों पर खड़े माल-मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । थाने के त्यौहार रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला-उत्पीड़न रजिस्टर इत्यादि चैक किये गये । भूमि विवाद रजिस्टर में अभिलेखीकरण कर विवादों की फाइल तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये । थानों पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।