देशभर में होली के त्‍यौहार को धूमधाम से मनाया गया

आज देशभर में होली के त्‍यौहार को धूमधाम से मनाया गया । उमंग के इस पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है । होली के त्यौहार की विदेशों में भी धूम है ।

दुनिया भर से आए पर्यटकों ने कृष्ण की नगरी मथुरा के मंदिरों में अनूठी होली का आनंद लिया । वाराणसी में बड़ी संख्या में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों ने गंगा घाट पर होली खेल पारम्परिक फाग का आनंद उठाया । होली के इस त्यौहार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मनाया और लोगों से समानता और भाईचारे पर आधारित समाज का निर्माण करने का आह्वान किया । साम्प्रदायिक सद्भाव दिखाते हुए होली के मद्देनजर प्रदेश की कई मस्जिदों में आज जुमे की नमाज एक घंटा देर से अदा की गई ।