किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की नवजोत कौर ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया । नवजोत ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में मंगोलिया की सेवेगमेद एंखबयार 9 – 1 से हराकर पीले तमगे को अपने नाम किया । ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई । साक्षी ने रेपेशाज़ के तहत कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में कजाखिस्तान की आयुलम कैसीमोआ को 10 – 7 से हराया ।
Related Articles
बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर चमकी लालटेन
March 14, 2018
0
भारत की एलावेनिल वालारिवान ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
March 23, 2018
0
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुकुही के रेशम सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
November 20, 2018
0