विश्व की अपनी प्रथम समुद्री यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का दूसरा समुद्री पोत आई एन एस वी तरिणी आज दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन बंदरगाह पहुंचा। यह भारत का पहला ऐसा पोत है, जिसके चालक दल में सभी महिलाएं हैं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने पिछले वर्ष दस सितम्बर को आई एन एस वी तरिणी को झण्डी दिखाकर रवाना किया था। गोवा से रवाना हुए इस पोत ने इस वर्ष 19 जनवरी तक साढ़े 17 हजार समुद्री मील की यात्रा पूरी कर ली थी। फिलहाल पांच चरणों वाली यात्रा के चार चरण पूरे करने के बाद यह पोत कैपटाउन बंदरगाह पहुंचा है।
Related Articles
मैरीनेर्स वाइव्स की ओर से दीपावली की पार्टी का हुआ आयोजन
November 7, 2021
0
भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराते हुए जीता पहला टी20
February 19, 2018
0
Indian Navy successfully demonstrated the accuracy of an extended-range land attack Brahmos
March 5, 2022
0