नगालैंड में नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर ज़ेलियांग ने एन पी एफ के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ तथा एन डी पी पी – भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेफियु रियु ने कल राज्य में सरकार के गठन का अपना – अपना दावा पेश किया । श्री रियु ने कोहिमा में राज्यपाल पी०बी० आचार्य से राजभवन में भेंट की और उन्हें भाजपा, जनता दल युनाइटेड और निर्दलीय विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा । इस बीच एन पी एफ ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया । राजभवन की विज्ञप्ति के अनुसार श्री आचार्य ने श्री ज़ेलियांग को बहुमत साबित करने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपने के लिए कहा है।
Related Articles
गठबंधन का बहुमत तो राज्यपाल संवैधानिक रूप से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को बाध्य
May 15, 2018
0
राज्यपाल ने किया ‘सचिवालय दर्पण-2020’ तथा ‘विज्ञान की नई दिशाएं’ पुस्तक का विमोचन
August 9, 2020
0
नोट बंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसी जनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज जताया विरोध
November 13, 2018
0