भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल आई पी एफ टी के नवनिर्वाचित विधायकों की त्रिपुरा में मंगलवार को बैठक होगी । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने बताया कि बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा । त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार बनाने की गतिविधियां तेज हो गई हैं ।
भाजपा सूत्रों के अनुसार दो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जुआल ओराम भाजपा और उसके सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के नवनिर्वाचित विधायकों से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम का चयन करेंगे । भाजपा संसदीय बोर्ड को वह निर्वाचित और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद अपनी रिपोर्ट सौपेंगे । बिप्लब कुमार देब, डॉ0 अतुल देव वर्मा, कुमार विष्णु देव वर्मण और रामपद जमाटिया मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं ।