दोनों उपचुनाव गोरखपुर फूलपुर लोकसभा में समाजवादी पार्टी की हुई जीत को लेकर सपाइयों में उत्साह देखने को मिला।जनपद के नुमाइश चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कश्यप व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड मुकुल सिंह आशा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ो पर नाच कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह जीत सच्चाई की हुई है अखिलेश यादव एक मात्र देश के नेता हैं जो जनता का हित करते है और इसीलिये जनता ने 1 साल पूरे होने पर इस भाजपा सरकार को गिफ्ट के रूप में दोनों सीटों की हार भेंट की। प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है इसके लिए पार्टी के लोग जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते है जिन्होंने एक बार फिर से अखिलेश यादव में आस्था दिखाई है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष पदम राग सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन रिजवान खान, पूर्व अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा, चंद शेखर पाल, अफसर अली, रामज्ञान गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, हरिराम यादव, राजमंगल यादव, प्रशांत मिश्रा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।