अमरीका में चीन की वस्तुओं पर भारी आयात शुल्क लगाए जाने के बाद चीन जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यु हे ने आज अमरीका के वित्तमंत्री स्टीवन म्नुचिन से टेलीफोन पर कहा कि चीन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार और सक्षम है। चीन से आयात की जाने वाली सभी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के मंगलवार के फैसले के बाद श्री ल्यु हे ने यह बात की। विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक हूवर्तो जीवेदू ने चेतावनी दी है कि नये व्यापार अवरोधों से विश्व अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा।
Related Articles
चीन मे एक हजार चार सौ से अधिक कोविड के नये मामले दर्ज
November 22, 2022
0
चीन मे कोरोना संक्रमण मे लगातार वृद्धि
November 27, 2022
0
मोबाइल फोन बनाने में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर
April 2, 2018
0