अमरीका में चीन की वस्तुओं पर भारी आयात शुल्क लगाए जाने के बाद चीन जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यु हे ने आज अमरीका के वित्तमंत्री स्टीवन म्नुचिन से टेलीफोन पर कहा कि चीन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार और सक्षम है। चीन से आयात की जाने वाली सभी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के मंगलवार के फैसले के बाद श्री ल्यु हे ने यह बात की। विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक हूवर्तो जीवेदू ने चेतावनी दी है कि नये व्यापार अवरोधों से विश्व अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा।
Related Articles
चीन के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
November 29, 2022
0
यूएनएससी में भारत ने चीन पर साधा निशाना
November 10, 2021
0
बीनस्टार वेलफेयर ने चाइना का पुतला जलाया
June 28, 2020
0