आरोपी के सामने ही पुलिस ने पीड़ित को पीटा, खाकी की मार से घायल का फटा सिर

                ग्राम गाजू में रास्ता निकलने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक ने दुसरे युवक को तलवार के वार से घायल कर दिया। पीड़ित ने जब यूपी 100 नबर पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस पीड़ित को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। उधर कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को भी तलवार सहित दबोच लिया। दोनों पक्षों को लेकर जब यूपी 100 की गाड़ी स्थानीय कोतवाली पर आयी तो यहाँ आरोपी व पीड़ित के मध्य नोक झोंक में मौजूद पुलिस जवानों ने घायल को ही पीट दिया। जिससे उसका सर फट गया। हंगामा सुन कर आये  इंस्पेक्टर जितेंन्द्र मोहन सरोज ने घायल की मरहम पट्टी करवायी।
                गाजू गांव के निवासी सोहिल का गांव के अली अहमद से रास्ते में निकलने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि  सोहिल ने अपनी  तलवार से अली अहमद पर वार कर उसे घायल  कर दिया। तेज़ वार सी लहूलुहान बांह लिए अली अहमद ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी 2751 ने घायल अली अहमद को साथ लेकर आरोपी सोहिल को दबोच लिया । सोहिल के पास से पुलिस टीम ने तलवार भी बरामद कर ली। जब 100 नबर पुलिस जीप पीड़ित सहित आरोपी को लेकर कोतवाली पर आयी । यहाँ पहुंचते ही दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हुई तो  कानून के रखवालो  को इतना गुस्सा आ गया कि पहले से लहूलुहान पीड़ित अली अहमद को ही धुन दिया। पुलिस की इस पिटायी से अली अहमद का सिर फट गया।
               इसी बीच हंगामा सुनकर अपने कक्ष.में मौजूद इंस्पेक्टर जेएम सरोज बाहर आकर मामले को शांत कराते हुए मातहतों को फटकारा। इस बींच पीड़ित का खून से सना चेहरा देख मातहतों को फटकार लगाते हुए पीड़ित की कोतवाली पर ही मरहम पट्टी करवायी। इस पूरे प्रकरण को लेकर इलाके में खासी चर्चा बनी है।