अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि मालदीव की जमीन पर चीन का कब्जा अमरीका के लिए चिंता का विषय है। पेंटागन में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के उप सहायक रक्षा मंत्री जो फेल्टर ने कहा कि अमरीका स्वतंत्र और खुली इंडो पेसिफिक नियम आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मालदीव में हुए घटनाक्रम और चीन के प्रभाव को लेकर अमरीका चिंतित है। श्री फेल्टर ने कहा कि भारत समेत क्षेत्र के सभी देशों इस बारे में चिंतित है।