चरागाह की सरकारी जमीन पर जबरन गेहूं काटने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता भू माफिया को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया काटे गए गेहूं की थाने के अंदर अफसरों के सामने नीलामी हुई ।
थाना लोनार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गंगौली के पास लगभग 200 बीघे का जंगल था उसी जंगल को काटकर खेत बनाए गए है उसी के पास चारागाह और तालाब की 80 बीघे की जमीन है उसी जमीन पर भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह निवासी इटोरिया जो की कुछ दिन पहले साधन सहकारी समिति बावन का अध्यक्ष चुना गया था उसी जमीन पर कुछ माह पूर्व रंजीत ने जबरन गेहूं बोए थे इसी जमीन की कब्जेदारी को लेकर प्रशासन ने रंजीत सिंह का नाम भूमाफिया में दर्ज करके 6 महीने के लिए जिला बदर भी कर दिया था मंगलवार को इसी जमीन पर रंजीत सिंह जबरन गेहूं कटवा रहा था इटोरिया के ही निवासी अनिल सिंह ने इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी लोनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रंजीत सिंह और शिकायतकर्ता अनिल सिंह को हिरासत में ले लिया और कटे हुए गेहूं को थाने ले आई। थाने में उप जिलाधिकारी सदर और हरपालपुर सी ओ की मौजूदगी में गेहूं की नीलामी हुई। राजेंद्र यादव नामक युवक ने 1 लाख 13 हजार रुपए के गेहूं खरीदे। पुलिस ने रंजीत सिंह और अनिल सिंह को उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में पेश किया जहां पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि रंजीत सिंह और अनिल सिंह के बीच विवाद चल रहा है कल भी दोनों की कहासुनी हो रही थी कोई घटना ना घटे इसलिए दोनों का चालान 151 में किया गया है उपजिलाधिकारी के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है