बावन- देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे। लोक सेवकों के दायित्व हैं कि वो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन स्तर पर लागू करके उनका प्रचार जनता में करे जिससे जनता को योजनाओं की जानकारी हो सके और लोग उनका लाभ उठा सके। उक्त बातें ब्लॉक स्तरीय लोक कल्याण मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहीं।
खण्ड कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित हुए लोक कल्याण मेले में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने प्रदेश की योगी सरकार के एक साल नई मिसाल पुस्तिका का विमोचन किया। मेले में जनता की भागीदारी ना होने पर उन्होंने बीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय से कहा की अच्छा होता अगर आज के कार्यक्रम में स्थानीय लोग आते और सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाते, तो बीडीओ साहब को जबाब देते नहीं बना। मेले में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, गन्ना , सिंचाई आदि विभागों के कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर लोगो को जानकारियाँ दी। ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदारों द्वारा मेले का प्रचार-प्रसार नहीं करने से मेले में स्थानीय जनता की भागीदारी ना के बराबर रही। मेले में अव्यवस्थाएं रहीं । सरकारी स्टाल लगाए कर्मचारियों को पानी मिलना तो दूर आम जनता के लिए भी पीने के पानी तक कि व्यवस्था नहीं की गई। जब इस बारे में बीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेले की सूचना देने का काम सूचना विभाग का है, लोग गेहूँ की कटाई और सहालगों में व्यस्त होंगे तभी नहीं आये। सरकारी कर्मचारी मेले में योजनाओं का प्रचार प्रसार करने आए हैं शादी में नहीं आए हैैं । इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह करौंदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सुनील कुमार सिंह, अभिषेक शुक्ला गुल्लू, बीडीसी, महिपाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष अग्रवाल, सचिव रमेश चन्द्र वर्मा, कौशलेंद्र भारती, विमलेश मिश्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।