राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता से सीधे शीर्ष न्यायालय की न्यायाधीश बनने वाली वह पहली महिला होंगी। वे कल शपथ ग्रहण कर सकती हैं। श्रीमती लीला सेठ की वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्ति के तीन दशक बाद 2007 में सुश्री इंदु मल्होत्रा को वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। वे पंच-फैसला करने वाली जानी-मानी विशेषज्ञ हैं।