उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों के लिए जारी चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने अपने अधिकारियों को सावधानी के उपाय किए जाने के आदेश दिए हैं। सहारनपुर और बहराइच जिलों के लिए अलग से सतर्कता चेतावनी जारी की गई है। संबंधित जिलों में प्रशासन से कहा गया है कि वे जानमाल की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक रखे और एहतियात बरते। लोगों की जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और पोस्टर्स लगाये जा रहे है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे आंधी-तूफान के समय घरों में रहे और पक्के मकानों में पनाह लें। आकाशीय बिजली की चमक गरज के दौरान खेतों में न जाए। आगरा और ऐटा जिलों में जहां लाखों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहां किसानों को अनुकंपा राशि का वितरण शुरू हो गया है।
Related Articles
आलू की फसल को अगेती व पिछेती झुलसा व सरसों की फसल को माहु रोग से बचायें
December 30, 2017
0
183 रन तक भारत ने गंवाए 5 विकेट
January 15, 2018
0
खेतो में लगी आग 10 बीघे फसल जलकर खाक
April 23, 2018
0