राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों तथा जयपुर, अजमेर और कोटा के कुछ भागों में आंधी से जनजीवन प्रभावित रहा। आज सुबह अजमेर, जयपुर, सीकर, और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी आई है, जिससे पेड़ गिर गए और साइन बोर्डों को नुकसान पहुंचा। गृहमंत्री गुलाब सिंह कटारिया ने आज आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई और मौसम विभाग के ताजा अनुमान के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.एल.सोनी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि अंदर की स्थिति में वे पेड़ों, बिजली के तारों और खंभो तथा टिन शेड से अपने आपको दूर रखें।
Related Articles
रैन बसेरे में अस्थाई रूप से आश्रय लें
January 15, 2018
0
मुख्यमन्त्री ने दी ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई
June 16, 2018
0
देश की जनता को ब़गावत की राह पर ले जा रही देश की राजनीति
October 3, 2018
0