खेतो में लगी आग 10 बीघे फसल जलकर खाक

          जिले के थाना माधौगंज क्षेत्र के ग्राम सहजना में अचानक आग लगने से किसानों की करीब 10 बीघा फसल जलकर खाक हो गयी।दमकल नही पहुंची जिससे किसान बैचेन हो गए लेकिन किसानों की मेहनत से आग बुझाई जा सकी।
         अचानक अज्ञात कारणों से जब खेत मे आग लग गयी तो किसानों में भगदड़ मच गई।किसानों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया पर मौके से दो घण्टे लेट पहुचने से किसानों की 10 बीघे फसल जलकर खाक हो गई।वही किसानों ने खुद मौर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया।दरअसल ग्राम सहजना की सारी फसले काटने के बाद खेत मे पड़ी है।अचानक आग लग गई।देखते-देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और फिर आग ने अपना तांडव दिखना शुरू कर दिया।
        किसानों ने पहले तो अग्निशमन वालो का रास्ता देखा पर जब वो लेट दिखे तो खुद कूद गए मैदान में जिसको जो मिला वो चाहे पानी हो या पेड़ की डाल जुट गए आग बुझाने में।कुछ देर में सबने आग पर काबू तो पा लिया पर तब तक 10 बीघे फसल जलकर राख हो गई थी।आग बुझने के बाद मौके पे अग्निशमन की गाड़ियां पहुच पाई।इस संदर्भ मे एडीएम विमल अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।