शिव यादव-
बिलग्राम – ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगल पर हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर स्थित ग्राम पुसेड़ा के बजरंग बली और भगवान शिव के देवस्थान के निकट समाजसेवी रामनाथ राठौर और सुखजीवन राठौर के नेतृत्व में भीषण गर्मी से व्याकुल राहगीरों को शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। इस अवसर पर रामगोपाल, राजवीर, सुभाष, मुंशीलाल, आदेश, शोभित, अजय, प्रद्युम्न, दीपू, कपिल, रामखिलावन, रामसनेही व ऋतिक आदि ने इस सेवा भाव में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।