कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को छत से धक्का देने के उपरांत इलाज के दौरान मौत होने पर पिता ने ससुराल वलो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव टिकारी निवासी नरेंद्र पुत्र नरेश की पत्नी शिवानी की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई । शव घर पहुंचते हैं लड़की के पिता ने ससुराल जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर दी है । दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री शिवानी का ब्याह एक वर्ष पूर्व टिकारी के नरेंद्र पुत्र नरेश के साथ हुआ था नरेंद्र व उसके पिता अक्सर मोटरसाइकिल की मांग कर उस को प्रताड़ित करते थे । बीती 23 अप्रैल को मायके आई उसकी लड़की ने अपने पिता से ससुराल वालो द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। उसके बाद 21 मई को पिता धर्मेंद्र पुत्र जयचंद निवासी तिरवा थाना बघौली के पास दामाद ने फोन द्वारा बताया कि उसकी बेटी बीमार है जो लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती है ।
लड़की के पिता का आरोप है कि जब वह 22 मई को लखनऊ ट्रामा सेंटर अपनी बेटी को देखने पहुंचे तो वहां वह मृत स्थिति में थी मध्यस्थ श्रवण कुमार ने बताया की धर्मेंद्र ने शिवानी को छत से धक्का दे दिया था जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी और वह उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गया था। जिस पर पिता ने स्थानीय कोतवाली पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया की तहरीर मिली है। शव को पी एम के लिए भेज दिया गया रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।