हरदोई- शुक्रवार की शाम को एक महिला खेतों से काम करके वापस अपने घर आ रही थी।गोद में उसके 3 वर्ष का बेटा भी था।इसी बीच गांव के दक्षिण दिशा में यूकेलिप्टिस से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं गोद से छूटकर मासूम बच्चा काफी दूर गिरा। जिससे वह जख्मी हो गया परिजनों ने उसका प्राथमिक इलाज कराया इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
बेनीगंज कोतवाली के बक्सखेड़ा निवासी कमलेश की पत्नी कमलेश कुमारी शुक्रवार की शाम को खेतों पर काम करके वापस घर आ रही थी।परिजनों के मुताबिक कमलेश कुमारी की गोद में उनका तीन वर्षीय पुत्र कपिल भी था।गांव के दक्षिण दिशा में जैसे ही पहुंचे उसी बीच तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली जिस पर यूकेलिप्टस लगी हुई थी। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।उसी की चपेट में कमलेश कुमारी भी आ गई।जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा गोद से उछलकर काफी दूर गिरा। जिससे मौसूम को कम ही चोटे आई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उनकी फरियाद पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच आरोपी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौके से फरार हो गए। जबकि लकड़ी मौके पर ही पड़ी हुई है।