मोदी सरकार ने मुद्रा योजना की शुरुआत समाज के गरीब और उपेक्षित लोगों के कल्याण के लिए की। आज देशभर में अनेक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। त्रिपुरा में भी लोगों ने मुद्रा योजना के तहत ऋण लिए हैं और अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। अगरतला स्थित कोस्मिटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनामिका गोस्वामी अपना क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने मुद्रा योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के अपने अनुभव के बारे में बताता और कहा कि इस योजना ने कई लोगों के विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद की।
फायदा तो बहुत हुआ है क्योंकि बहुत लोगों का बहुत एम्बीशन होता है पर कभी-कभार फण्डिंग की वजह से वो लोग कर नहीं पाते हैं। तो ये एक बहुत अच्छा स्टेप है गर्वमेंट का। मुद्रा योजना की मदद से श्रीमती मिष्ठी दास अपने व्यापार को बढ़ा सकी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह योजना देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी और देश का विकास होगा। जो हमने लड़कियों लोगों के लिए अबको लोन दिया है उससे वह अपने पैरों में खडे होकर परिवार के लिए बहुत कुछ कर पा रही हैं। यूनाइटेड ऑफ इंडिया के डी जी ए एम और चीफ रिजनल मैनेजर महेन्द्र भौरे ने बताया कि 31 मार्च 2018 तक मुद्रा योजना के तहत पूरे राज्य में चार लाख से अधिक लोगों को कुल एक हजार 492 करोड़ रूपए ऋण के स्वरूप में दिया गया है।