राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज केरल से निपाह वायरस की महामारी की खबरों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नई दिल्ली में हुई इस बैठक में केरल के अधिकारियों ने प्राधिकरण को महामारी से निपटने और उस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गये उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।