बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखण्ड में बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि में 53 लोगों की जान गई है। बिहार के विभिन्न भागों में 23 लोगों की मृत्यु हुई और दर्जनों घायल हुए। राज्य में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश में 48 घंटों के दौरान आंधी, वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में 18 लोग मारे गये हैं और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। झारखण्ड में बिजली गिरने की घटनाओं में 12 लोग मारे गये और 28 घायल हुए। इन घटनाओं में राज्य के चतरा जिले में सबसे अधिक लोग मारे हैं।
Related Articles
45 भेड़ों की मौत, दर्जनों घायल
August 9, 2018
0
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मुश्किल में फंसे लोगों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल
June 2, 2018
0
तालाब में डूबकर दो मासूम बालिकाओं की मौत. नहाने के लिए गयी थी बालिकाएं
July 21, 2018
0