सी.बी.एस.ई. की दसवीं की परीक्षा में लड़कियां रहीं लड़कों पर भारी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष 88.67 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में पास हुई हैं जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.32 रहा। आज घोषित परिणामों में कुल मिलाकर 86.70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है जिन्हें 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए हैं।