कोतवाली के पास से साढ़े तीन लाख की लूट, गल्ला व्यापारी के साथ हुई घटना

-घर से दुकान जा रहा था व्यापारी, नकाबपोश लुटेरों ने दिया अंजाम
-नगर पालिकाध्यक्ष के भतीजे के साथ हुई घटना
-एसपी एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


                 बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली के चंद कदम की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी को लूट का शिकार बना लिया। घर से दुकान जा रहे व्यापारी से करीब साढ़े 3 लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विपिन कुमार मिश्र एएसपी ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस मामले में खुलासे की बात कह रही है।
                मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का है। यहां कोतवाली के निकट सांडी मागॅ पर लगभग साढे तीन लाख से अधिक की लूट की वारदात से सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा निवासी फरीद की आढत की दुकान सांडी मार्ग पर है। फरीद का पुत्र सुल्तान घर से एक थैले मे रूपये लेकर आ रहा था। थैला बाइक के आगे रखा था। सुल्तान ने बताया कि जैसे ही उसने बाइक अपनी दुकान की ओर मोङी उसी समय पल्सर बाइक पर सवार तीन लोगो ने झपटते हुए थैला उठा लिया और सांडी की ओर भाग गये।
                यह बदमाश बाइक बिना नम्बर की थी उस पर सवार थे और तीनो लोग मुंह पर पकङा बांधे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित बिलग्राम के नगर पालिका अध्यक्ष का भतीजा भी है इसलिए वहां भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर बिलग्राम पुलिस के साथ साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।एसपी विपिन कुमार मिश्र के साथ एएसपी ज्ञानंजय सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।