फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों में आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार

-युवक ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट
-फेसबुक पर फेक आईडी से की गई पोस्ट
-युवक ने फेक आईडी से जुड़ने का अपनी फेसबुक पर किया आग्रह
-दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
-पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
-आला अधिकारी खुद पूरे मामले पर बनाये हैं नज़र
-सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में टीमें जुटीं सण्डीला कस्बे का मामला
-एफआईआर दर्ज होने के बाद असामाजिक तत्वों ने फेसबुक अकाउंट किये डिलीट


                 सण्डीला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हरकत की वजह से अमन में खलल पड़ने की स्थिति आ गयी।लोगों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हुए जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
                 मामला कोतवाली सण्डीला इलाके का है।यहां सोशल मीडिया फेसबुक पर एक सम्प्रदाय के एक युवक के नाम की बनी फेसबुक आईडी के माध्यम से उसी सम्प्रदाय के विरुद्ध अनुचित टिप्पणी पोस्ट हुई जिसको शेयर भी किया गया।जैसे ही यह पोस्ट चर्चा में आई सम्प्रदाय के लोगों में आक्रोश फैलने लगा।भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।बताया जाता है कि किसी अराजकतत्व ने फर्जी आईडी बनाकर यह काम किया।सीओ सण्डीला व कोतवाल के नेतृत्व में युवक की गिरफ्तारी के लिए जहां टीमें लगाई जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही इस मामले पर पुलिस के आला अधिकारी भी नजर बनाये है।हालांकि जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई उसके बाद से कथित रूप से फर्जी फेसबुक आईडी डिलीट कर दी गयी है।