पेशी पर गया बन्दी फरार, तीन सिपाही निलम्बित

               जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी पेशी पर जाने के बाद वापस आने के दौरान फरार हो गया।मामले में एसपी ने सुरक्षा में लगाये गए तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए भागे कैदी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी ही।
              एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि दिनांक 11 जून की सुबह जिला कारागार हरदोई में निरुद्ध सिद्ध दोष विचाराधीन बंदी संजू उर्फ संजय सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह व महेश प्रताप उर्फ गोविंद पुत्र निर्मल सिंह को न्यायालय एडी जे-5 मैनपुरी एडीजे- 6 मैनपुरी एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी मैनपुरी के समक्ष पुलिस कांस्टेबल बृजनंदन सिंह कांस्टेबल किशन पांडे व कांस्टेबल धर्मवीर सिंह की अभिरक्षा में भेजा गया था।
           दूसरे दिन मंगलवार को सभी सिपाहियों के द्वारा बंदी संजू और संजय सिंह को जिला कारागार हरदोई में दाखिल किया गया तथा बताया गया कि दूसरा बंदी महेश प्रताप उर्फ गोविंद पुत्र निर्मल सिंह कल शाम को पुलिस अभिरक्षा से वापस आते समय फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से भाग गया है।एसपी के मुताबिक इस मामले में तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।