बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, क़रीब आठ लाख का सामान किया चोरी

             टड़ियावां थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलन्द है जो अक्सर चोरी की घटनाओं को अन्जाम दे रहे हैं।ऐसे में एक रात में दो अलग अलग गांवों में चोरों ने धावा बोला और दो भाइयों समेत अन्य घरों को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सामान को पार कर दिया।पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
             बुधवार की रात को टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडायल के मजरा चिन्ता पुरवा में चोरों द्वारा सगे भाइयों के दो घरों को निशाना बनाते हुए उनकी नामौजूदगी में घरों के ताले तोड़कर अनाज,बर्तन,जेवरात समेत लगभग 2 लाख का सामान चुरा लिया।जिसमें पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।वही बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बा टड़ियावां एवं मजरा रसूलापुर में दो घरों को निशाना बनाया गया।
          कस्बा निवासी अवधेश उर्फ बबलू सपरिवार छत पर लेटे हुए थे मुख्य गेट अंदर से बन्द था।गुरुवार की सुबह देखा तो गेट खुला था।अन्दर जाकर देखा तो बक्शे में रखा जेवर ताला तोड़कर एक जंजीर, 3 अंगूठी, 1 जोड़ी पायल, झुमकी, टाप्स, 2 लाकेट, 3 चांदी के सिक्के, एक जौं, एक ओम, एक करधनी व एक मोबाइल समेत लगभग तीन लाख का सामान चोर ले गए।वहीं रसूलापुर निवासी मुन्नालाल परिवार सहित छत पर लेटे थे।सो जाने के बाद अज्ञात चोरों ने गजर में घुसकर बक्शे व अलमारी में रखा दो हार, दो जोड़ी कुण्डल, कमर बिछुआ,एक चैन, एक जोड़ी पायल,मंगल सूत्र,अंगूठी समेत लगभग चार लाख का जेवर लेकर चम्पत हो गए।सुबह जागने पर जानकारी हुई।पीड़ित द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया।पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।पुलिस द्वारा अज्ञात में चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए।