चार जून को मल्लावां के चपरतला गांव के पास हुए हादसे में घायल आठवें मजदूर ने तोड़ा दम

             चार जून को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चपरतला के पास हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी तथा सात घायल हो गए थे। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर एक मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
              मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कछियनपुरवा निवासी मौलवी (40) पुत्र कन्हैयालाल मजदूरी करते थे। बडे़ भाई रामलडैते ने बताया कि मौलवी दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। चार जून को मजदूरी करके 13 साथियों के साथ मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर पर बैठकर घर आ रहे थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चपरतला के पास डंपर ने टक्कर मार दी थी। जिसमें सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा सात मजदूर घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मौलवी, दिनेश और श्रीकृष्ण की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार रात मौलवी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर चले आए और कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।