आग लगने से कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक, आधा दर्जन मवेशी भी झुलसे

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के कई घरों में आग लग गयी, जिसमे गृहस्थी सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बतातें चलें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाण में शनिवार की दोपहर चन्द्र पाल आर्य पुत्र छोटा के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड के दौरान पड़ोस के ही राकेश कश्यप पुत्र मुरली पीड़ित के घर में आग बुझाने को गए थे, तभी आग ने राकेश व श्याम कुमार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें राकेश के लगभग आधा दर्जन जानवर बुरी तरह से झुलस गए। आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाते समय श्याम कुमार भी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।

पीड़ितों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्रीय लेखपाल, पशु चिकित्सा अधिकारी कछौना रामेन्द्र सिंह, पुलिस प्रशासन, ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्ध पाल सिद्धू मौके पर मौजूद है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्धि पाल सिद्धू ने बताया पीड़ितों को ग्राम पंचायत स्तर से हर संभव मदद की जाएगी। राजस्व कर्मी ने बताया रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को बनाकर भेज दी हैं, जिससे पीड़ितों को आर्थिक सहायता की दिलायी जा सकें।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता