-पहले प्यार का इजहार कर साथ जीने मरने की खाई कसम ।
-प्रेमिका हुई गर्भवती तो छोड़कर भागा प्रेमी ।
-प्रेमी से ठुकराई प्रेमिका पहुंची एएसपी के पास ।
-दगेबाज प्रेमी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज ।
लव सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है।यहां एक युवक ने अपने ही गांव की कक्षा 9 में पढ़ने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर प्यार का इजहार करते हुए बिना उसके मर जाने की बात कहकर उसे झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।अब जब उसकी प्रेमिका गर्भवती हो गयी तो धोखेबाज आशिक भाग निकला।एएसपी के पास पहुंची पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद एएसपी ने बघौली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है।
थाना बघौली क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली एक युवती से बीकापुर के सत्यपाल से करीब चार वर्ष पूर्व आंखें चार हो गई फिर दोनों एक दूसरे से छुप-छुपकर मिलने लगे।इसी बीच एक दिन एकांत में दोनों के बीच संबंध बन गए और यह सिलसिला लगातार चलता रहा जिससे अब लड़की को गर्भवती होने का एहसास हुआ तो ये बात लड़की ने अपने प्रेमी को बताई। ये बात सुनकर सत्यपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो आनन-फानन में अपना सामान पैक कर घर छोड़कर ही फरार हो गया।
जब युवती को ये पता चला कि सत्यपाल के द्वारा उसे छोड़ दिया गया तो लड़की की बेचैनी बढ़ गई और उसने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में अपने मां-बाप को बताया। पिता ने जब अपनी बेटी की बात सुनी तो उनके गुस्से का तो ठिकाना ही नहीं रहा। इसके बाद लड़की घटना के बाबत प्रार्थना पत्र लेकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास गई और अपनी फरियाद सामने रख दी।एएसपी ने मामले में सत्यपाल के विरुद्ध एफआईआर के आदेश कर दिए है।
प्रेमिका ने बताया कि वह कक्षा नौ में पढ़ती थी उसी समय से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक दिन एकांत में मिलने पर समाज की सभी मान मर्यादाओं को पार करते हुए सारे बंधनों को तोड़ते हुए शादी से पहले ही संबंध बना बैठे।बताया कि सत्यपाल ने कहा था कि वह उसके बिना जान दे देगा और जी नही पायेगा जिसके बाद वह भी बहक गयी।इसका आभास जब तक उसको होता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।वह इसी बीच इंटर की पढ़ाई कर चुकी और सत्यपाल बीएससी लखनऊ से करने लगा और जब गांव आता तो उसके साथ सम्बन्ध बनाता।जब गर्भवती होने की ये बात अपने प्रेमी सत्यपाल को बताई तो वो उसका साथ देने की बजाए उसे बीच मझधार में ही छोड़कर भाग गया।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवक का अपने गांव की दलित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पीड़िता की ओर से दावा किया गया है कि युवक के बच्चे की मां बनने वाली है। लेकिन अब वह उसके साथ रहना नहीं चाहता है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।