मंत्री, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग सत्यदेव पचौरी ने संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं । परिक्षेत्र स्तरीय हथकरघा पुस्कार के चयन के लिए जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है । वहीं, राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार चयन के लिए प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति गठित की गई है ।