असम में बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बराक घाटी में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी है। राज्य में छह जिलों में कुल मिलाकर साढ़े चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लगभग एक लाख 73 हजार विस्थापित लोग अस्थायी राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंता ने आज बराक घाटी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया।
Related Articles
नहर में पानी बढ़ने से बड़ा नुकसान होने का खतरा
August 1, 2018
0
पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर पवांर में चिकित्सीय शिविर आयोजित
July 17, 2023
0
बाढ़ से स्कूल, चिकित्सालय, कच्चे मकान आदि क्षतिग्रस्त हुए उनकी सूची उपलब्ध करायें – कौल
December 12, 2018
0