असम में बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बराक घाटी में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी है। राज्य में छह जिलों में कुल मिलाकर साढ़े चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लगभग एक लाख 73 हजार विस्थापित लोग अस्थायी राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंता ने आज बराक घाटी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया।
Related Articles
Lynching की घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक
July 20, 2018
0
अलग – अलग घटनाओं में तीन ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
March 5, 2018
0
पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर पवांर में चिकित्सीय शिविर आयोजित
July 17, 2023
0