क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने बेटियों के बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

सरकार पर लगाया नाकारा होने का आरोप,कहा महिला सुरक्षा पर कोई गंभीर नहीं, अपनी जेब भरने में जुटे हैं नेता

हरदोई(उत्तर प्रदेश)-  बहन-बेटियों के साथ हो रही छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने कल एक कैंडल मार्च निकाला । संगठन ने सरकार और माननीय न्यायालय से बलात्कार की घटनाओं में संलिप्त सभी अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की ।
कैंडल मार्च का आयोजन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा की हरदोई इकाई द्वारा हरदोई शहर में किया गया । बृहस्पतिवार सायं सात बजे सैकड़ों क्रांतिकारी नौजवानों ने नुमाइश मैदान से शुरूआत करते हुए बड़े चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला । साथ ही “बहनों हम शर्मिंदा हैं-बलात्कार के दोषी जिंदा हैं” बलात्कार के आरोपियों को फांसी दो के नारे लगाये । जुुुुलूस के आयोजक और क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा के जिला महामंत्री योगेश विक्रम सिंह ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया ।
पत्रकारों से बातचीत में योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि इस कैंडल मार्च का उद्देश्य देश की बेटियों के साथ हुए बलात्कार के सभी अपराधियों को फांसी दिलाना है । बहनों के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी की एक मात्र सजा फांसी होनी चाहिए । इससे भी अधिक जरूरी है कि देश और प्रदेश की सरकारें नाकारापन से बाज आएं । सही बात तो यह है कि सरकारें किसी की भी हों सब के सब महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सक्रिय नहीं है,नहीं तो ऐसी घटनाओं की संख्या में कमी तो आनी चाहिए । सभी नेता अपनी जेब भरने में मशगूल हैं जनता को लूटा जा रहा है । इस मार्च का उद्देश्य सरकारों को जगाना भी हैं चाहे वह किसी भी दल की हो । जिस तरह से पिछले दिनों सिलसिलेवार पहले बहन संस्कृति राय, विद्या, मंदसौर और अभी कल एटा में शिवानी उपाध्याय के साथ जिस प्रकार की हैवानियत हुई वो प्रथमदृष्ट्या तो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है । आखिर कैसा प्रशासन है ? कैसी कानून व्यवस्था है ? हमारी बहन बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, अपराधी बेखौफ हैं, फिर भी पुलिस की क्रिया-कलापों में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। कानून व्यवस्था बहुत बड़ा मुद्दा है । जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता सरकार बदल देगी । बहनों के साथ अब और ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह ने कहा महिलाओं के साथ बढ़ती बलात्कार जैसी घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है । यह हमारे लिए घोर चिंता का विषय हैं लेकिन देश और प्रदेश की निकम्मी सरकारें महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर निष्क्रिय है । बच्चियों के साथ बढ़ती जा रही बलात्कार की घटनाओं के बाद भी सरकारें सोयी हुईं हैं । नेता जेब भरने में जुटे हैं कानून व्यवस्था चौपट है । अब यह और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । अगर सरकारों ने बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो जनता बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है । कैंडल मार्च सोयी सरकार के लिए महज एक संकेत है जागो और कुछ करो, नहीं तो बहनों को न्याय दिलाने के लिए आन्दोलन होगा । बलात्कार के अपराधियों की एक ही सजा फांसी होनी चाहिए इसके लिए भले ही कानून में पुनर्संशोधन करना पड़े ।
इससे पहले शाम को शहर के नुमाइश मैदान पर संगठन के कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए और महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की । कार्यक्रम में उपस्थित हरदोई शहर अध्यक्ष दीपक सिंह गौड़, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष शाहाबाद अंकित शुक्ला, अहिरोरी ब्लाक उपाध्यक्ष रोहित सिंह, रमन सिंह, पवन सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष कछौना अंकित सिंह, अजीत सिंह, सन्त कुमार अवस्थी, शुभम मिश्रा, सौरभ शर्मा, राघवेद्र अग्निहोत्री, अंकित राठौर, शुभम सिंह, उत्कर्ष सिंह, विनय सिंह भवानी, प्रियांशु पाल, श्याम सिंह, रोहित शुक्ला, शिवम शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।