हरदोई- अतरौली थाना क्षेत्र के एक ग्राम मे शौच गयी किशोरी से गन्ने के खेत मे सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी किशोरी के पिता ने थाने पर लिखायी गयी रिपोर्ट मे कहा है कि गुरुवार की दोपहर उसकी (15) वर्षीय पुत्री अपने घर के दक्षिण खेतों की ओर शौच करने गयी थी। उसी दौरान पीछे से पहुंचे दो युवकों (अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कठौनी निवासी (28) वर्षीय सरुफे और थाना सण्डीला क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी (22) वर्षीय सोनेलाल) ने आकर मेरी पुत्री को पकड़कर पास में ही गुल्ला यादव के गन्ने के खेत मे खींच लिया और ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के पूरन और राजेश मौके पर पहुँच गये। तब दोनों युवक जान से मार देने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।