घर मे घुसकर महिला से दुष्कर्म, दूसरी महिला से छेड़छाड़, दोनों ही मामलों में बघौली पुलिस नहीं कर रही कार्यवाई

            हरदोई- बघौली थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रही गम्भीर वारदातों में भी पुलिस कार्यवाई करने में हिचक रही है।एक महिला के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म हुआ तो दूसरी महिला के साथ छेड़छाड़ लेकिन दोनों मामलों में कार्यवाई के नाम पर महज पुलिस खानापूर्ति कर रही है और ठोस कार्यवाई करने में हिचक रही है जिससे दुष्कर्म व छेड़छाड़ पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।
            बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 14 जुलाई की रात लगभग 12:30 बजे पीड़िता अपने घर के तरवाहा के नीचे चारपाई पर सो रही थी और बच्चे व पति छत पर सो रहे थे।पीड़िता ने बताया इसी दौरान मेरे ही गांव के अमित गुप्ता पुत्र भगवान दीन निवासी ग्राम आदिलापुर मजरा भेंलावा घर मे घुस आया और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म करने लगा।जब उसने शोर करना चाहा लेकिन युवक ने उसका मुँह दबा दिया और चुप रहने की हिदायत देते हुए कहाकि अगर शोर करोगे तो जान से मार दूंगा।लेकिन पीड़िता ने जब शोर किया तो शोर सुनकर पीड़िता का पति भागकर नीचे आ गया और उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
     महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पति को धक्का देकर भाग निकलने में सफल रहा। सुबह होते ही पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंचकर लिखित सूचना दी पीड़िता के पति ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और उसके बाद पीड़िता के  शिकायती पत्र में दुष्कर्म को हटाने की बात कही और उसके बाद शिकायती पत्र लिया  लेकिन पीड़िता का कहना है कि जो मेरे साथ घटना घटी उसी आधार पर कार्यवाही न होने पर उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
     वही दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।थाना क्षेत्र के एक गाँव के निवासी ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगो ने एक माह पहले उसके पति को मारा पीटा था।उसके बाद शनिवार को एक राय होकर उसके घर पर गाली गलौज करने लगे मना करने पर छेड़खानी किया और शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चले गए।जब सुबह पीडिता अपने पति के साथ बघौली थाने गई और शिकायती पत्र दिया लेकिन बघौली पुलिस ने कोई कार्यवाही करने मुनासिब नही समझा वही पीड़िता  न्याय के लिए दर दर भटक रही है।वही थानाध्यक्ष बघौली ने मामले में कार्यवाई करने की बात कही है।