हरदोई- लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँव रामपुर छैया में एक युवक का पम्पिंग सेट के पाइप में फांसी के फंदे पर युवक का शव बंधा मिला तो सनसनी फैल गयी।जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।युवक की हत्या के बाद शव को बांधे जाने की आशंका जताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर छैया में अवधेश सिंह (35) पुत्र रामपाल सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और साथ ही उसका पूरा परिवार भी रहता था दो माह पूर्व ही वह अपने गाँव आया था और सोमवार को सुबह अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकला तब से वह घर वापस नही आया और मंगलवार को सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने खेतों में धान की रोपाई करने जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि पकरी निवासी सुआ लाल के पम्पिंग सेट में एक युवक फांसी पर लटका है।
ग्रामीण उसके पास पहुचे तो उसको मृत पाया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुची कोतवाली लोनार पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस सम्बंध में थानाध्यक्ष लोनार से जब जानकारी करने की कोशिश की गयी तो उनका सीयूजी नंबर बन्द मिला।वही परिस्थितियों को देखकर हर कोई उसे मारकर बांधे जाने की आशंका व्यक्त कर रहा था।