पूर्व सभासद ने किया पुरस्कार वितरण

रामू बाजपेयी
===================================

कुरसेली(हरदोई)-18 जुलाई को हरदोई के परेली ग्राम में सम्पन्न हुई खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कुरसेली के विजयी बच्चो को पुरुष्कार वितरण किया गया।
पुरुष्कार वितरण पूर्व सभासद कुमुद बाजपेयी के द्वारा हुआ ।
कुमुद बाजपेयी ने बच्चो को बच्चो को बधाई देते हुए आगे भी अपना स्थान बरकरार रखने को कहा।
बाजपेयी ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिन बच्चो ने भाग लिया तथा जिन बच्चो ने स्थान प्राप्त किया वो सभी बधाई के पात्र है।
प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने बताया कि
प्राईमरी बर्ग मे 100 मी०दौड मे बर्षा कक्षा 5 तथा 50मी० दौड मे सीमा कक्षा 4 की प्रथम स्थान पर रही।तथा लम्बी कूद में बर्षा कक्षा 5 ने प्रथम स्थान तथा दीपू कक्षा 5 ने दूसरा स्थान पाया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र त्रिवेदी,गिरीश चन्द्र व अभिभावक मौजूद रहे।