हरदोई– पंचायतीराज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ ने एक बैठक की जिसमे सफाईकर्मियों को एरियर देने की मांग जोरशोर से उठायी गयी।
जिला अस्पताल परिसर में पंचायतीराज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता करते हुये संघ के अध्यक्ष अमित कुमार नें की। बैठक में सफाईकर्मियों ने अपनी-अपनी समस्यायें संघ अध्यक्ष अमित को बतायी। बैठक में सफाईकर्मियों के शोषण, उत्पीड़न की बात छायी रही लेकिन अधिकतर कर्मचारियों नें एरियर का भुगतान अब तक नही होने पर नाराजगी जाहिर की। संघ अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों से कहा कि सम्बन्धित पटल सहायक द्वारा दो से तीन हजार रूपये सुविधा शुल्क लिये बिना एरियर भुगतान नही किया जा रहा है और जब भी उनसे एरियर का भुगतान करने के लिये कहा जाता है वह कर्मचारियों को अपमानित कर बजट नही होने की कर अपना पल्ला झाड़ लेती है।
संघ अध्यक्ष अमित ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर सफाईकर्मियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की बात कहकर उन्हें भरोसा दिलाया गया। बैठक का समापन सरोज पाल नें किया। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री उमेश वर्मा, राजीव कुमार, सरमोद श्रीवास्तव, पुनीत कश्यप, राजीव यादव, दिनेश बाल्मीकि, रमन, अरविन्द, सर्वेश कुमार, विनीत कुमार, रघुवीर, सन्तराम, केपी यादव व नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मचारी मौजूद रहे।