साफ सफाई एवं कर्मचारियों की मानीटरिंग नियमित की जाये – पुलकित खरे

कुछ समय पहले विकास खण्ड बिलग्राम के ग्राम जफरपुर तिगांवा प्राथमिक पाठशाला में पीने के पानी और शौचालय की समस्या को लेकर बच्चे जिलाधिकारी पुलकित खरे से मिले थे । जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल खराब हैण्ड पम्पों को चालू कराया । विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल व समतलीकरण का कार्य ग्राम पंचायत की कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2018-19 में सम्मिलित करने का निर्देश दिया । साथ ही नियमित सफाई किये जाने तथा सफाई कमचारियों की नियमित मानीटरिंग करने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिये।