ट्रेन में मिला जहर खुरानी का शिकार युवक, बालामऊ जीआरपी चौकी इन्चार्ज ने युवक को कराया सीएचसी पर भर्ती

             कछौना-बालामऊ रेलवे जंक्शन जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक युवक के जहर खुरानी का शिकार हो ट्रेन के कोच मे पड़े होने की सूचना पर पहुंचे जी आर पी जवानों ने पीड़ित को सी एच सी पर भर्ती कराया।
            शुक्रवार को बालामऊ रेलवे जंक्शन पर सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी प्लेटफार्म पर जम्मूतवी एक्स प्रेस आकर रुकती है और कुछ यात्री जी आर पी चौकी का रुख करते है। इसी बीच जी आर पी चौकी के जवान जनरल कोच में जा पहुंचे और कोच में ही पड़े जहर खुरानी के शिकार युवक को उठा कर सी एच सी पर भर्ती कराया।
           जहर खुरानी के शिकार युवक  के पास मिले मोबाइल से परिजनो को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पंहुचे पीडित के पिता नान्हकऊ निहम्दी, थाना रवीमे रायबरेली ने बताया कि उसका पुत्र गंगा सागर (पैंतीस वर्ष)लुधियाना में रिक्शा चला कर अपना गुजर बसर करता था।शुक्रवार को घर लौटते समय सह यात्री द्वारा नशीला पदार्थ ख़िला कर अट्ठाइस सौ रुपये नकद,सहित कपड़े और खाद्म सामग्री पर हाथ साफ कर चलता बना।घटना के सम्बन्ध में जी आर पी चौकी इन्चार्ज ने बताया कि उक्त ट्रेन में युवक बेहोशी की हालत में मिला था।जिसे सी एच सी पर भर्ती कराया गया है ।