हरदोई– पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के लम्बी बीमार के निधन के बाद उनकी अस्थियों को देश की 100 पवित्र नदियों में विसर्जन करने का एलान कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किया गया था। हरिद्वार में अस्थियों के विसर्जन के बाद गुरूवार को लखनऊ मे सीएम योगी नेें गोमती नदी में अस्थियोें का विसर्जन किया जिसके बाद शुक्रवार को विसर्जन यात्रा जिले में पंहुची।
अस्थि कलश यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा जिले में पंहुचे। जिले की सीमा में पंहुचते ही अस्थि कलश के दर्शन करने के लिये लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। सण्डीला में पूर्व सांसद अशोक रवात, जयप्रकाश, संतोष अस्थाना, प्रदीप जायसवाल, विष्णु दयाल शुक्ला,, बघौली में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वी0पी0 सिंह, रामप्रकाश वर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी जिसके बाद लखनऊ चुंगी से होते हुये यात्रा नुमाईश चैराहे पर पंहुची जंहा पर नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर नें हाइड्रोलिक ट्राली पर खड़े होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अस्थि कलश पर पुष्पवर्षा कर अटल जी को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। यात्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।
विसर्जन यात्रा के दौरान आम लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अटल जी को याद किया। पालिकाध्यक्ष नें कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व अब देश में होना नामुकिन है और उनके जाने से देश की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पंहुची है। उन्होेंने कहा कि अटल जी के जाने से हुये शून्य का भर पाना असम्भव होगा। अटल जी से प्रेरणा लेकर सभी राजनेताओं को आज राजनीति करने की आवश्यकता है और यही उनको सच्ची श्रद्वांजलि होगी। अस्थि विसर्जन यात्रा पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत, महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, अमित त्रिवेदी रानू सहित समस्त सभासदों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।