हरदोई- पाली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम बाबरपुर निवासी राजाराम 44 पुत्र मनीराम मजदूरी करते थे। राजाराम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई सुनील ने बताया कि उनके तीन बेटे आकाश, विकास, आयु व दो बेटियां अंजली और काजल है। गुरुवार की देर रात पाली के उपकेंद्र पर मजदूरी करके घर आए। देर रात उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पाली थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।