आंख फोड़ने के मामले में घायल युवक के भाई ने भी दर्ज कराई एफआईआर

लड़की के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास की कल ही दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट

             कछौना (हरदोई)- नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई के दौरान आंख फोड़ने के मामले में अब घायल के भाई ने भी लड़की के पिता व भाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।कल लड़की के पिता ने घायल के विरुद्ध घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।घायल लड़के की हालत स्थिर बनी है और उसका इलाज लखनऊ में किया जा रहा है।
             इस्लामनगर निवासी परवेज पुत्र कादिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात उसके भाई को एक युवती ने अपने घर बुलाया था। उसी समय उसके भाई को शारदा,व उनके भाई शिवनाथ,व पुत्र सुसहिर ,बलवीर तथा नितीश यादव ने लाठी डंडो व नुकीले हथियार से मार पीट कर मरणासन्न कर आँख फोड़ कर घर के बाहर फेंक दिया था। यह भी बताया कि भाई की हालत ज्यादा खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराने के बाद थाने गया था।
           बताते चले कि गुरुवार को उक्त मोहल्ला निवासी असरफ खून से लतपथ सड़क किनारे पड़ा पाया गया था।उसके पास उसके दो मोबाइल व नकदी रुपये पास में नही मील थे। जिसे डायल100 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था जहाँ से हरदोई ,और वहाँ से लखनऊ ट्रामा सेंटरभेजा गया था,जहाँ उसका उपचार चल रहा है ,कृष्णनगर निवासी शारदा ने उपरोक्त के विरुद्ध अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास,घर मे घुस कर करने पर मारा पीटा था पुलिस ने तहरीर लेकर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था शनिवार को दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर देकर मामले में नया मोड़ ला दिया है, उक्त मामले में कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घायल की तहरीर पर लड़की के पिता व चाचा व भाईयो पर तहरीर के अनुसार समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है यह भी बताया कि आंख फूटी नही है उसकी रोशनी चली गयी है।