लोनार थाना के अलियापुर गांव में कुछ बच्चे एक बिजली के पोल के पास खेल रहे थे। अचानक बिजली के पोल से सटे एक तार में बिजली का करंट उतर आया। जिससे करंट की चपेट में आने से तीन बच्चो की मौत हो गई। जबकि एक बालक झुलस गया। इससे पूरे गांव में कोहराम मचा है।
रविवार को गांव अलियापुर निवासी साधू का 11 वर्षीय पुत्र अमित, राकेश का 12 वर्षीय मानू, और राजू का 10वर्षीय पुत्र नितिन गांव के पास खेल रहे थे। वहीं पर एक बिजली का पोल भी लगा है। बताया गया खम्बे के सपोट में एक तार भी लगा है। उसी तार से अर्थिंग का तार भी टूट कर टच हो गया। वहीं खेलते समय बच्चों को तार में करंट आने की कोई जानकरी नही थी। खेलते समय दौड़ कर एक बालक ने उस तार को पकड़ लिया। उसके पकड़ने के चक्कर अन्य दोनों साथियों ने भी उसे पकड़ लिया। जिसमें अमित व मानू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलू की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया गया बिजली विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं आया। इंस्पेक्टर पोशी राम शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने बताया लाइनमैन को गांव भेजा गया है।