किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, 5 के विरुद्ध एफआईआर

       हरदोई– पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक  गांव में नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। मानवता को तार तार करने बाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ पिता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है।
         योगी सरकार लगातार महिलाओ की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े वादे करते नजर आती है। पर जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही। खुलेआम महिलाओ की अस्मत को तार तार किया जा रहा है। ऐसा ही एक गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी 16 बर्षीय नाबालिक लड़की 28 अगस्त को रात तकरीबन साढ़े 9 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर पहुचने के उपरांत पचदेवरा थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी विनय कुमार, आदेश कुमार, नरेंद्र कुमार पुत्रगण रामबहोरे,एवं नीरज पुत्र भगवान दास निवासी निगोही थाना शाहजहापुर ने रामबहोरे पुत्र रामलाल की शह पर उसे अगवा कर लिया। दी गई तहरीर में आरोप है कि आरोपी उसे निगोही स्थित नीरज के कमरे पर ले गए। जहां पर विनय, आदेश, नरेंद्र के साथ नीरज ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों से पीढिता दया की भीख मांगती रही। पर मानवता को तार तार करने बाले हैवान उसकी अस्मत के साथ खेलते रहे। पीढित के पिता के मुताबिक आरोपी 29 अगस्त की रात तकरीबन 7 बजे पचदेवरा के पिपरिया पुल पर लड़की को छोड़ कर फरार हो गए। जैसे तैसे वह घर पहुची। और परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद पीढित को लेकर उसका पिता पचदेवरा थाने पर पहुच कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पचदेवरा थानाध्यक्ष महेशपाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों सहित पांचो आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजिकृत कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए  भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।