करंट लगने से युवक की मौत

पिहानी– बखरिया गांव में देर शाम को खेत से घर वापस आ रहे एक युवक की टूटे पड़े तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव निवासी कलेट्टर शाम करीब सात बजे गांव की पूरब दिशा में निकले तो नाले के पास तार की चपेट में आ गये । उनकी मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो सब शोक में डूब गये ।
प्रधानपति भूपाल सिंह, सोनू सिंह आदि लोगों का कहना है कि मझिया-बखरिया गांव में निकली तारों की लाइनें बहुत जर्जर है और तार गन्ने की फसल को छू रहे हैं। किसान जान हथेली पर रखकर खेत में खाद आदि डालते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।